Ajay Mohan       Oct 19, 2023

दिल्ली से मेरठ रैपिड रेल में क्या है खास?

20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे।

आइये जानते हैं दिल्ली से मेरठ रैपिड रेल क्यों खास है

अब दिल्ली से मेरठ की यात्रा 50 मिनट में पूरी होगी।

कॉरिडोर की लंबाई - 82.15 किमी है, जिसमें 'एलिवेटेड' लंबाई - 70 किमी, भूमिगत लंबाई - 12 किमी।

कॉरिडोर का दिल्ली में हिस्सा - लगभग 14 किमी, यूपी में हिस्सा - लगभग 68 किमी है।

ट्रेन की अधिकतम गति - 180 किमी प्रति घंटा और औसत गति - 100 किमी प्रति घंटा होगी।

 एक डिब्बा महिला यात्रियों के लिए आरक्षित, और एक डिब्बा बिजनेस क्लास का होगा।

इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर होंगे।

सबसे खास यह कि अंतिम कोच में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए स्थान होगा।