मॉनसून : कहीं लायी आफत तो किसी ने किया भरपूर Enjoy देखें तस्वीरें
भारत के विभिन्न राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। कुछ इलाकों में जहां लोग भीषण गर्मी से राहत मिलने से खुश हैं तो वहीं कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां बारिश जलजमाव जैसी परेशानियों की वजह बनकर रंग में भंग डाल रही है।
हम आपको तस्वीरों में दिखा रहे हैं देश के विभिन्न शहरों में मॉनसून की पहली बारिश के बाद का नजारा।
भुवनेश्वर में मॉनसून की तेज बारिश में छाता लेकर सड़क पार करती महिला।
असम के सोनीतपुर जिले में लगातार हो रही बारिश में ब्रह्मपुत्र नदी में खड़ी अपनी नाव को ठीक करता नाविक।
नॉर्थ सिक्किम में हुई भारी बारिश से भूस्लखन के बाद बचाव अभियान चलाते भारतीय सेना के जवान।
मॉनसून की बारिश ने बैंगलुरु की सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी कर दी धीमी।
मॉनसून में ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करने का मौका भला कैसे छोड़ दें!
भुवनेश्वर में मॉनसून की तेज बारिश के बाद सड़कों पर छाया रहा लोगों का रंगीन छाता।
इंडिया गेट पर अपने बच्चों के साथ मानसून की बारिश का लुत्फ उठाती माँएं।
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे है या कोई तालाब, समझना मुश्किल।