फ्लाइट टिकट बुक करते समय इन बातों का ख्याल रखते हुए आप सस्ते टिकट बुक कर सकते हैं।
Kishan Gupta
1. आने-जाने के लिए कभी भी एक ही एयरलाइंस का चयन ना करें। इससे आप कुछ हद तक पैसे बचा सकते हैं।
2. वीकेंड के लिए कभी भी टिकट बुक ना करें। क्योंकि वीकेंड पर टिकट की प्राइस ज्यादा होती है।
3. वेबसाइट कम्पेयर करने के बाद ही टिकट बुक करें। ऐसे में आप डिस्काउंट पर टिकट बुक कर सकते हैं।
4. अधिकतर फ्लाइट के टिकटों पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर स्पेशल ऑफर मिलते हैं तो ऐसे में कोशिश करें कि डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ही पेमेंट करें।
5. कई बार ऐसा होता है कि वेबसाइट्स पर टिकट का प्राइस काफी सस्ता दिखाई पड़ता है और क्लिक करने पर प्राइस ज्यादा हो जाता है। ऐसे में आप एयरलाइंस के वेबसाइट से ही टिकट बुक करें।
6. फ्लाइट टिकट लेते समय हैंड-बैगेज ऑप्शन चुनकर आप काफी हद तक पैसे बचा सकते हैं। अगर आप अकेले ट्रैवेल कर रहे हैं तो इसका इस्तेमाल जरूर करें।
7. कोशिश करें कि रात की टिकट लें। रात के समय में टिकट की प्राइस काफी सस्ती होती है।
8. टिकट का पेमेंट करते समय आप ई-वॉलेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ई-वॉलेट से पेमेंट करने पर काफी डिस्काउंट मिलते हैं।
9. प्राइस ट्रेकिंग का ऑप्शन जरूर ऑन कर लें। इससे जब भी फ्लाइट की टिकट सस्ती होगी, आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा।