Ajay Mohan Jun 26, 2023
ताजमहल से कितने करोड़ रु. कमाती है सरकार?
ताज महल को अपनी आँखों से देखने का सपना लेकर हर साल लाखों देसी और विदेशी पर्यटक आगरा पहुंचते हैं।
ताज महल में प्रवेश के लिए भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट 50 रुपये का और विदेशी सैलानियों के लिए 1100 रुपये का है।
ताज महल के तहखाने में जहां मुमताज महल और शाहजहां की असली कब्र है, उसे देखने जाने के लिए 200 रुपये अतिरिक्त देने पड़ते हैं।
इस तरह हर साल आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) सिर्फ टिकटों की बिक्री से ही करोड़ों रुपये की कमाई कर लेता है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हर साल ताज महल देखने लगभग 70 से 80 लाख लोग आते हैं, जिसमें से करीब 80 हजार विदेशी पर्यटक होते हैं।
वित्तिय वर्ष 2019-20 में ताज महल की टिकट बिक्री से ASI ने करीब 97.5 करोड़ रुपये कमाए।
वित्तिय वर्ष 2021-22 में ताज महल से हुई कमाई घट कर 26.61 करोड़ रुपये हो गई। 2022-23 का आंकड़ा जल्द आने वाला है।
ताज महल देखा, अब क्लिक करिये और जानिए कुतुब मीनार और लाल किला से कितनी हुई आमदनी