Moumita Bhattacharya       May 31, 2023

ये है भारत की सबसे छोटी और सबसे लंबी रेलवे स्टेशन का नाम

आपने अब तक भारत के कई अजीबोगरीब रेलवे स्टेशनों के नाम सुने होंगे। काला बकरा, नाना, दीवाना, गुण्डा और भी ना जाने क्या-क्या!

लेकिन क्या आपको पता है भारत की सबसे बड़ी और छोटी रेलवे स्टेशन का क्या नाम है? आज हम आपको बता रहे हैं।

भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। यह दुनिया की चौथी सबसे विशाल रेलवे लाइन है।

देशभर में 8338 से भी ज्यादा छोटे-बड़े रेलवे स्टेशन हैं।

देश की सबसे छोटी रेलवे स्टेशन का नाम सिर्फ दो अक्षरों का है।

यह रेलवे स्टेशन ओडिशा में है। इस स्टेशन का नाम महानदी की सहायक नदी के नाम पर रखा गया है।

भारत की सबसे छोटी रेलवे स्टेशन का नाम ईब (Ib) है।

देश की सबसे बड़ी रेलवे स्टेशन का नाम अंग्रेजी के 28 अक्षरों का है। यह स्टेशन तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बार्डर पर है।

इस रेलवे स्टेशन का नाम वेंकटनारसिम्हाराजुवरिपेटा है। 

कहा जाता है कि पहले इस नाम के शुरुआत में 'श्री' जोड़ा जाता था। इससे यह नाम और भी ज्यादा बड़ा हो जाता था। 

नीचे क्लिक कर पढ़िए इसका दूसरा पार्ट

सब्जी मंडी, गुण्डा भी होते हैं रेलवे स्टेशनों के नाम