इंडियन रेलवे की सबसे पुरानी और लंबी दूरी की ट्रेनों में एक पंजाब मेल आजादी के पहले से शुरू हुई थी जो आज भी चलती है। ब्रिटिश भारत में सबसे तेज ट्रेन का खिताब जीतने वाली पंजाब मेल पहली बार 1 जून 1912 को चली थी।
जीटी एक्सप्रेस देश के सबसे लंबे रास्तों पर चलने वाली ट्रेन हुआ करती थी। शुरुआत में यह ट्रेन पेशावर से मैंगलोर के बीच चलती थी जिसे अपनी यात्रा पूरी करने में लगभग 104 घंटों का समय लगता था। यह ट्रेन पहली बार 1 अप्रैल 1929 को चली थी।
फ्रंटियर मेल, जिसका नाम 1996 में बदलकर 'गोल्डन टेम्पल मेल' कर दिया गया, भारत की पहली एसी बोगी वाली ट्रेन थी। मुंबई से दिल्ली होते हुए अमृतसर जाने वाली यह ट्रेन पहली बार 1 सितंबर 1928 को चली थी।
भारतीय रेलवे के इतिहास जितना ही कालका मेल का इतिहास भी पुराना है। 1 जनवरी 1866 में कलकत्ता से दिल्ली के बीच 'ईस्ट इंडियन रेलवे मेल'नाम से शुरू हुई थी। इस ट्रेन ने हाल ही में 156 सालों का सफर पूरा किया है।