भारत में पूर्व को पश्चिम और उत्तर को दक्षिण से जोड़ने का सबसे महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे (NH) ही करते हैं।
पूरे देश में नेशनल हाईवे का जाल फैला हुआ है और हर रोज देश की लगभग आधी आबादी किसी ना किसी नेशनल हाईवे से होकर गुजरती है।
भारत में 200 से ज्यादा नेशनल हाईवे हैं जो अलग-अलग राज्यों को जोड़ते हैं। हम 5 सबसे लंबे नेशनल हाईवेज के बारे में बता रहे हैं।
यह भारत का सबसे लंबा नेशनल हाईवे है जो कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ता है। इसकी कुल लंबाई करीब 3745 किमी है। यह हाईवे 21 प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ता है।
NH44
यह नेशनल हाईवे पोरबंदर (गुजरात) को सिलचर (असम) से जोड़ता है। 3,507 किमी लंबा यह NH गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ता है।
NH27
दिल्ली से शुरू होने वाला NH48 चेन्नई (तमिलनाडु) में जाकर खत्म होता है। लगभग 2,807 किमी लंबा यह NH दिल्ली को जयपुर से जोड़ता है। यह हाईवे दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु को आपस में जोड़ता है।
NH48
यह NH संगरूर (पंजाब) को अंकोला (कर्नाटक) से जोड़ता है। 2,317 किमी लंबा यह नेशनल हाईवे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक को आपस में जोड़ता है।
NH52
यह नेशनल हाईवे सितारगंज (उत्तराखंड) को इब्राहिमपटनम (आंध्र प्रदेश) से जोड़ता है। रास्ते में 1,984 किमी लंबा यह NH उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगना को जोड़ता है।