Moumita Bhattacharya       May 20, 2023

पूरी रात खुले रहते हैं दिल्ली के ये मार्केट, जब चाहे जाएं, खाएं, घूमें

दिल्ली अपने बाजारों की वजह से काफी फेमस है। दुनियाभर से लोग यहां शॉपिंग करने के इरादे से आते हैं।

सभी जानते हैं, शाम के बाद दिल्ली में सभी दुकानें बंद हो जाती हैं और लोगों को सिर्फ दिन में खरीदारी करने का मौका मिलता है। 

लेकिन दिल्ली के कुछ चुनिंदा मार्केट हैं जो रात में भी खुले रहते हैं और ओवरनाइट लोगों को यहां खरीदारी करने का मौका मिलता है।

मंगल बाजार

लक्ष्मी नगर में मौजूद मंगल मार्केट दिन से लेकर देर रात तक खुला रहता है। लोग यहां कपड़े, जंक ज्वेलरी, जूते-चप्पल सब कुछ खरीदने आते हैं।

खान मार्केट

अगर आपको दिल्ली में नाइट आउट के साथ-साथ शॉपिंग का लुत्फ उठाना है तो खान मार्केट आइए। यहां रात के समय सामान सस्ते भी मिलते हैं। 

विदेशी बड़ी तादाद में खान मार्केट में शॉपिंग करने आते हैं। यह मार्केट पूरी रात खुला रहता है। यहां कपड़े, ज्वेलरी और हैंडक्राफ्टेड सामानों के साथ ही खाने-पीने की भी कई दुकानें हैं।

बुद्ध बाजार

दिल्ली के मंडावली इलाके में बुद्ध बाजार है। यहां आपको हैंडबैग, बोहो सामान, जूते-चप्पल और कपड़े बड़े ही सस्ती कीमतों पर मिल जाएंगे।

सामान और भी सस्ते चाहिए तो यहां बस अपनी बार्गेनिंग की कला दिखाइए। यहां आपको चाइनीज, थाई, इटालियन और इंडियन सभी तरह के खाने के रेस्तरां मिल जाएंगे।

पहाड़गंज बाजार

दिल्ली के पहाड़गंज और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह मार्केट जन्नत है। यहां आपको स्कार्फ, कपड़े, किताबें और बड़े ही खूबसूरत बैग मिलेंगे।

इस मार्केट में भी आप बार्गेनिंग कर चीजों को खरीद सकती हैं। सबसे खास बात यह है कि इस मार्केट में आपको 50 रुपये के सामान भी मिलेंगे। यह मार्केट देर रात तक खुला रहता है। 

दिल्ली हाट

जो लोग सरोजनी नगर जाना पसंद करते हैं, उन्हें दिल्ली हाट जाना भी पसंद होता है। यहां एंटिक सामान, ज्वेलरी, क्राफ्ट, लेदर बैग और पेंटिग्स काफी सस्ती कीमत पर मिलती है।

यहां सलवार सूट लेटेस्ट डिजाइन के मिलते हैं। आप यहां आराम से देर रात को जाकर भी शॉपिंग कर सकते हैं।