Tap to Read ➤
दिल्ली जाने से पहले सावधान, इन वजहों से आपको हो सकती है परेशानी
दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स के लगातार ख़राब होता जा रहा है।
Jyoti Singh
अगर आप दूसरे राज्यों से दिल्ली में आ रहे हैं तो सावधान! क्योंकि दिल्ली के आसमान में स्मॉग की चादर छाने लगी है।
दिल्ली-एनसीआर में कार्बन कणों की धुंध लोगों की सांस पर अटैक कर रही है।
डॉक्टरों का कहना है कि वह सांस संबंधी रोगी और सामान्य व्यक्ति के लिए ये ठीक नहीं है।
डॉक्टरों के मुताबिक, अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में सांस के सीरियस पेशेंट की संख्या बढ़ेगी।
दिल्ली के अस्पतालों में खांसी, सांस लेने में कठिनाई, आंखों से पानी निकलना, अस्थमा का अटैक आदि जैसे लक्षण मरीजों में देखने को मिल रहे हैं।
अगर आप दिल्ली में हैं तो डॉक्टरों का कहना है कि सभी को एन 95 मास्क पहनकर बाहर निकलना चाहिए।
दिल्ली से बाहर से आने वाले लोगों के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
इस एडवाइजरी में कहा गया है कि गैर-जरूरी ट्रकों, गैर-बीएस VI डीजल से चलने वाले हल्के वाहनों पर नोएडा के रास्ते दिल्ली में आवाजाही बंद रहेगी।
दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा कहा गया है कि ये नियम अगली सूचना तक जारी रहेगा।
Beautiful Cities