Moumita Bhattacharya       Apr 28, 2023

भारत में इन शहरों से होकर गुजरती है कर्क रेखा, भीषण गर्मी की है वजह

कर्क रेखा उत्तरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के समानान्तर ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की तरफ खींची गई एक काल्पनिक रेखा है।

कर्क रेखा पृथ्वी की उत्तरतम अक्षांश रेखा है, जिसपर दोपहर के समय सूर्य की सीधी किरणें पड़ती हैं। 

कर्क रेखा भारत में 8 राज्यों से होकर गुजरती है।

इन 8 राज्यों में गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छ्त्तीसगढ़, झारखंड, प. बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम शामिल है।

इन राज्यों में गर्मी सबसे ज्यादा पड़ती है, क्योंकि यहां सूर्य की किरणें सीधी पड़ती है। 

कर्क रेखा बांसवाड़ा, अहमदाबाद, उज्जैन, भोपाल, अंबिकापुर, रांची, जबलपुर, दुर्गापुर शहरों के पास से होकर गुजरती है।

रांची के पास स्थित ओरमांझी के उकरीद गांव से होकर कर्क रेखा गुजरती है, जहां एक साइनबोर्ड भी लगा हुआ है 'मुस्कुराइए आप कर्क रेखा से गुजर रहे हैं'।

उज्जैन को भारत में कर्क रेखा का केंद्र माना गया है, इसलिए इस शहर का खगोशास्त्र में काफी महत्व है।