अगर आपको वेद-पुराणों में दिलचस्पी है तो नोएडा के सेक्टर 78 में बन रहा वेद वन आपको काफी पसंद आने वाला है।
इस वन में सप्तर्षी को समर्पित अलग-अलग जोन होंगे जिसमें उन ऋषियों के जीवन से जुड़ी किसी घटना को स्कल्पचर या आर्ट के माध्यम से दिखाया जाएगा।
वेद वन में ग्रीन हाउस बनाया जाएगा जहां विभिन्न तरह के वृक्ष जैसे पारिजात, मंदार, अमलतास, अर्जुन, बेल, चंदन आदि लगाया जाएगा।
वेद वन में कई जगह दिवारें बनाकर उनपर प्राचीन भारतीय संतों की मूर्तियां लगायी गयी हैं।
हर रोज शाम को 30 मिनट के लिए पार्क में वॉटर लेजर शो चलाया जाएगा जिसमें वेद और पुराणों से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
वेद वन में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क होने वाला है।