Moumita Bhattacharya       Oct 07, 2023

इन 8 द्वीपों पर घुमने जाने के लिए वीजा जरुरी नहीं 

द्वीप चारों तरफ से समुद्र के नीले पानी से घिरे और शानदार प्राकृतिक नजारों से भरपूर होते हैं। हम दुनिया के 8 ऐसे द्वीपों के बारे में बता रहे हैं, जहां भारतीयों को घुमने जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती है। 

यह ऐसा द्वीप है, जहां से वापस लौटने का मन नहीं होता है। मालदीव में 30 से 90 दिनों का ऑन अराइवल वीजा प्राप्त करने की सुविधा है।

1. मालदीव

बस अपना पासपोर्ट ले और जमैका के लिए रवाना हो जाए। जमैका में भारतीयों को 30 दिनों तक घुमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती है।

2. जमैका

दक्षिण प्रशांत महासागर का कुक आइलैंड 15 द्वीपों का समूह है। इस आइलैंड पर घुमने जाने के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं होती है।

3. कुक आइलैंड

सभी आइलैंड की खासियत रेतीले समुद्र तट होते हैं लेकिन नीयू आइलैंड की खासियत यहां पाए जाने वाले लाइम स्टोन हैं। एडवेंचर के शौकिनों को यह जगह बहुत पसंद आएगी।

4. नीयू आइलैंड

इस आइलैंड को 'आइलैंड ऑफ स्पाइस' भी कहा जाता है। बगीचे, वॉटरफाल्स और शानदार वास्तुशिल्प इस कैरेबियन आइलैंड की खासियत है। यहां 90 दिनों के वीजा के लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ता है। 

5. ग्रेनाडा

मॉरीशस पर्यटकों का पसंदीदा द्वीप है। यहां 90 दिनों तक के लिए घुमने जाने पर वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है।

6. मॉरीशस

द्वीप होने की वजह से फिजी में बीच घुमने की प्रमुख जगह है, लेकिन यहां वॉटर स्पोर्ट्स, स्कूबा डाईविंग, डर्ट बाइकिंग जैसे कई एक्टिविटिज भी मशहूर हैं। फिजी में प्री-एंट्री वीजा की जरूरत नहीं होती। 

7. फिजी

खुला समुद्र और रेतीले बीच पसंद करने वाले पर्यटकों को कैरेबियन द्वीप बारबाडोस काफी पसंद है। यहां 90 दिनों के लिए भारतीय बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

8. बारबाडोस

कोलकाता में किस-किस थीम पर बने हैं इस साल दुर्गा पूजा पंडाल