Moumita Bhattacharya       Jun 15, 2023

क्यों औरंगजेब ने चित्रकूट में बनवाया था बालाजी मंदिर?

औरंगजेब की पहचान एक ऐसे मुगल शासक की है जो बस मंदिरों को तोड़ दिया करता था। लेकिन मध्य प्रदेश के चित्रकूट में औरंगजेब ने बालाजी का मंदिर बनवाया था।

कहा जाता है कि जब औरंगजेब चित्रकूट आया था, तब उसने मंदाकिनी नदी के किनारे बने प्राचीन शिव मंदिर को भी तोड़ने का आदेश दिया था। 

जब इस मंदिर को गिराने की कोशिश की गयी तो औरंगजेब समेत उसकी पूरी सेना के पेट में दर्द शुरू हो गया था।

जब शाही हकिम के इलाज से भी कोई फर्क नहीं पड़ा तो औरंगजेब दर्द के इलाज के लिए पास के साधु बालकदास के पास पहुंचा। 

साधु ने इलाज के बदले मंदिर तोड़ना बंद करवाने के लिए कहा। उनके इलाज से औरंगजेब को तुरंत राहत मिली और उसका दर्द छु-मंतर हो गया।

बदले में औरंगजेब ने चित्रकूट को बख्श दिया और सेना आगे बढ़ गयी। इसके बाद औरंगजेब ने चित्रकूट में बालाजी का एक मंदिर भी बनवाया।

इस मंदिर के पुजारी महंत बालक दास के नाम पर औरंगजेब ने एक फरमान जारी किया और मंदिर को शाही संरक्षण दिया।

रख-रखाव के लिए मंदिर को 8 गांवों की 330 बीघा जमीन जागीर दी गयी, जहां से महंत लगान ले सकते थे।  

इसके साथ ही राजकोष से प्रतिदिन 1 चांदी का सिक्का भी मंदिर को दिया जाता था। मुगल बादशाह के फरमान की एक छायाप्रति अभी भी मंदिर में मौजूद है। 

इनमें से क‍िस शहर में रखी है 3000 साल पुरानी Mummy?

A. अजमेर

B. लखनऊ

C. चंडीगढ़