Moumita Bhattacharya       Jun 14, 2024

मेरठ क्यों कहलाता है 'कैंचियों का शहर'?

Circled Dot

भारत में कई शहरों को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है जैसे पिंक सिटी, ब्लू सिटी...उसी तरह उत्तर प्रदेश का मेरठ 'कैंचियों का शहर' कहलाता है।

मेरठ का यह नाम आज का नहीं बल्कि 400 साल पुराना है।

मेरठ में कैंचियां बनाने की शुरुआत मुगल काल से हुई थी।

कहा जाता है बेगम समरू विदेश से कैंची जैसा हथियार लेकर आयी थी, जिसे देखकर कारीगरों ने कैंची बना डाला था।

मेरठ में एक कैंची को बनाने में करीब 22 कारीगर लगते हैं, तब जाकर वह बाजार में बिकने के लिए तैयार होता है।

रेलवे के स्प्रिंग और पुरानी गाड़ियों की कमानी को पिघलाकर मेरठ में कैंची का ब्लेड तैयार किया जाता है। 

कैंची का हैंडल बनाने के लिए पुराने पीतल, एल्यूमिनियम आदि के बर्तनों को पिघलाया जाता है।

मेरठ में बनी कैंची की डिमांड जापान, चीन, वियतनाम, अफ्रीका, अमेरिका आदि देशों में सबसे ज्यादा होती है।

बंद होने वाला है FASTag?