Moumita Bhattacharya       May 30, 2023

क्यों राजस्थान हमेशा रहता है गर्म? जानिए क्या कहता है विज्ञान 

राजस्थान भारत के उत्तरपश्चिम में स्थित है, जहां का मौसम हमेशा अत्यधिक गर्म बना रहता है। राजस्थान के मौसम को कई कारण प्रभावित करते हैं।

राजस्थान उपोष्णकटिबंधीय जलवायु क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसलिए यहां गर्मियों में पारा अक्सर 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है।

हम आपको राजस्थान के इतने गर्म रहने के पीछे की वैज्ञानिक वजह बता रहे हैं।

राजस्थान थार रेगिस्तान में बसा हुआ है जिसे Great Indian Desert भी कहा जाता है। रेगिस्तान की रेत और शुष्क भूमि गर्मी को सोखती है जिससे यहां लगातार उच्च तापमान बना रहता है। 

भौगोलिक स्थिति 

राजस्थान चारों तरफ से रेगिस्तान से घिरा हुआ है और बड़े जल निकायों से दूर है। आसपास समुद्र नहीं होने से तापमान पर समुद्री हवाओं का कोई प्रभाव भी नहीं पड़ता है और गर्मी बढ़ती है। इसी कारण यहां कम बादल छाते हैं और गर्मी बढ़ती जाती है। 

महाद्वीपीय प्रभाव

गर्मी के मौसम में राजस्थान में तेज लु चलती है। ये गर्म हवाएं उत्तरपश्चिम से आती हैं और यहां झुलसा देने वाली गर्मी पैदा करती है।

वायुपथ का प्रभाव 

अप्रैल, मई और जून के मध्य तक दक्षिणपश्चिम से हवाएं न के बराबर आती हैं। इसलिए अपने साथ अरब सागर से नमी भी नहीं ला पाती है।

तापमान में कमी उत्तर-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से हो सकती है लेकिन इन हवाओं में अरावली पर्वत की वजह से रुकावट पैदा होती है।

मानसून के मौसम, जो जून से लेकर सितंबर तक चलती है, में राजस्थान में काफी कम बारिश होती है। मरुभूमि इस परिस्थिति को और भी गंभीर बना देती है।

मानसून 

जमीन को नमी सोखने का मौका नहीं मिल पाता है और निम्न आद्रता का स्तर बढ़ जाता है जिस वजह से शुष्क गर्मी ज्यादा तकलीफदेह महसूस होती है।

किस किले में महाराणा प्रताप कभी कदम नहीं रख पाए थे?

A. कुंभलगढ़ किला

B. चित्तौड़गढ़ किला

C. भानगढ़ किला