Moumita Bhattacharya       Jun 21, 2023

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में मनाया गया योग दिवस, देखें तस्वीरें

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में योग दिवस पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस खास कार्यक्रम में 1000 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर नया रिकॉर्ड बनाया।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में आयोजित हुए विशेष योग कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, बनारस के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, मेयर अशोक तिवारी और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने भी योगाभ्यास किया।

बनारस में सिर्फ विश्वनाथ मंदिर परिसर ही नहीं विभिन्न घाटों पर भी योग दिवस पर विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इन कार्यक्रमों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सभी ने हिस्सा लिया। 

श्री काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित होने वाला योगाभ्यास कार्यक्रम सुबह 6 बजे से शुरू हो गया था।

योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के गेट नंबर 4 से प्रवेश करवाया गया।

पूरे काशी में लाखों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास करके स्वस्थ और योगासन करते रहने का संकल्प लिया।

किसके लिए प्रसिद्ध है बनारस का मणिकर्ण‍िका घाट?

A. गंगा आरती के ल‍िए

B. प्रेत-आत्मा भगाने वाले तांत्रिकों के ल‍िए

C. 24 घंटे जलती लाशों के ल‍िए