पश्चिम चंपारण घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का है जब सर्दियाँ होती हैं और तापमान बहुत अधिक नहीं होता।
गर्मियों का मौसम अप्रैल से जून तक होता है। तापमान न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस तक होता है।
वेस्ट चंपारण में जुलाई से सितंबर के बीच भारी बारिश होती है।
पश्चिम चंपारण में ठंड नवंबर के महीने से प्रारंभ होती है। ठंड में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस तक होता है। फरवरी से ठंड कम होना शुरू हो जाती है।