पश्चिम चंपारण, बिहार राज्य का एक प्रशासनिक जिला है, जहाँ देखने के लिए कई प्रकार के पर्यटन स्थल हैं। यहाँ की अत्यधिक उपजाऊ मैदानों और हरे भरे जंगलों में प्रकृति की सुंदरता को देखा जा सकता है। इस क्षेत्र के घने जंगलों और वन्य जीव अभ्यारण्य में कई प्रकार के जंगली जानवर और पक्षी निवास करते हैं।
पश्चिम चंपारण पर्यटन आने वाले पर्यटकों को प्रकृति के विलक्षण सौन्दर्य की खोज का विकल्प प्रदान करता है, जो इस जिल के पूरे विस्तार में फैला हुआ है। पश्चिम चंपारण भी समय के हाथों से गुजरा और बीतते समय ने इस स्थान की विरासत को यहाँ के पर्यटन में एक नगीने के समान स्थापित कर दिया। यहाँ आने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का है जब मौसम सुहावना होता है और इस समय शहर घूमना आपके लिए आनंददायक होगा।
पश्चिम चंपारण में और इसकी आसपास के पर्यटक स्थल
पश्चिम चंपारण में देखने के लिए कई प्रकार के स्थल हैं, चाहे वह प्रकृति की सुंदरता के दृश्य हों या धार्मिक स्थल। वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान, त्रिवेणी का किनारा(बैंक ऑफ़ त्रिवेणी), बावनघारी, भिकनातोहरी, सुमेश्वर किला, बृंदावन, नंदनगढ़, अशोका स्तंभ के अतिरिक्त और भी कई स्थान हैं।
पश्चिम चंपारण कैसे पहुंचे
पश्चिम चंपारण सभी मुख्य स्थानों से रेल, रोड और वायुमार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है अत: आप यहाँ आसानी से पहंच सकते हैं।
पश्चिम चंपारण का मौसम
पश्चिम चंपारण में बिहार के अन्य स्थानों की तरह गर्मी, ठंड और मानसून तीन तरह के मौसम होते हैं।