Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » वोखा » मौसम

वोखा मौसम

एक पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते वोखा साल भर बहुत ठंडी सर्दियों के साथ उष्णकटिबंधीय जलवायु का अनुभव करता है।

गर्मी

गर्मियों के महीनों मार्च - मई में वोखा एक सुखद जलवायु का अनुभव करता है, जब दिन का औसतन तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस मौसम में कभी कभी वर्षा होती है। पहाड़ियां तलहटी की तुलना में बहुत ठंडी रहती हैं।

मानसून

नागालैंड के अन्य स्थानों की तरह वोखा में मानसून बड़े होते हैं, जून से अक्टूबर तक इस जगह पर मूसलाधार बारिश होती है। राज्य के इस हिस्से में ओला-वृष्टि के आम होने के साथ यहाँ अगस्त में सबसे अधिक वर्षा होती है। इसी कारण वोखा जिले के निचले क्षेत्रों में बाढ़ भी आती है।

सर्दी

वोखा में सर्दियां अत्यधिक ठंडी होती हैं। दिसम्बर और जनवरी साल के सबसे ठंडे महीने होते हैं, यह मौसम नवम्बर से फरवरी तक रहता है, जहां रात में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर जाता है। सूर्यास्त के बाद आप सर्द हवाओं का अनुभव भी कर सकते हैं।