Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » यानम » मौसम

यानम मौसम

सर्दियों का मौसम यानम के सैर सपाटे के लिए बहुत बढिया है। सर्दियों का यह सुहावना मौसम सैलानियों की यात्रा को और भी सुखद बना देगा। ऐसे मौसम में चलती ठंडी ठंडी हवा पूरे वातावरण को और भी मधुर बना देती है। सर्दी दिसंबर से लेकर जनवरी महीने तक पडती हैं। यानम की यात्रा के लिए यह साल का सबसे बढिया मौसम है।

गर्मी

गर्मियों में यानम का तापमान 27 से लेकर 45 डिग्री के बीच रहता है। इस मौसम में यहां बहुत अधिक गर्मी होती है, पर समुन्द्र की तेज हवाएँ दोपहर के वातावरण को थोडा सुखद बना देती हैं। फरवरी से लेकर मई महीने तक यहाँ भीषण गर्मी होती है, और दक्षिण पश्चिमी मानसून के साथ ही यहाँ का पारा गिरने लगता है। यानम में गर्मियाँ फरवरी से लेकर मई महीने तक रहती है। ऐसे मौसम में यानम की सैर करना उचित नहीं होगा।

मानसून

यानम में मानसून की शरुआत जून महीने में होती है। वर्षा के साथ ही यानम का पारा गिरने लगता है। यानम, मानसून के पूर्व गरज के साथ होती वर्षा के लिए जाना जाता है। यानम में वर्षा जून से लेकर सितंबर महीने तक होती है। मानसून में यहाँ का तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया है। पर भारी वर्षा के साथ इस तापमान में बहुत तेजी से गिरावट आती है।

सर्दी

यानम में सर्दिया दिसंबर से लेकर जनवरी महीने तक पडती है। सर्दियों में यहाँ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। इस मौसम में यहाँ का वातावरण काफी ठंडा रहता है, जो यात्रा के लिए बहुत बढिया समय है।