Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » येलागिरी » मौसम

येलागिरी मौसम

येलागिरी का मौसम साल भर सुखद रहता है इसलिए यहाँ साल के किसी भी समय जाया जा सकता है। हालाँकि, येलागिरी आने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का है जो नवम्बर से फ़रवरी के बीच रहता है, इस समय मौसम शांत और सुखद रहता है। जो लोग स्थानीय संस्कृति में रुचि रखते है और गर्मियों में मनाये जाने वाले त्यौहार का हिस्सा बनना चाहते है वोह मई के महीने में येलागिरी की यात्रा करें।

गर्मी

यहाँ मौसम साल के अधिकांश हिस्सों में सुखद रहता है। गर्मियां मार्च से जून महीनों में होता है। जहाँ तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। तीन दिवसिये समर फेस्टिवल यहाँ मई और जून के महीनों के दौरान मनाया जाता है जो पर्यटकों का आकर्षण बना हुआ है। 

मानसून

येलागिरी में जुलाई से सितम्बर के बीच बारिश होती है। यहाँ बहुत ही माध्यम बारिश होती है नाकि ज़यादा भारी या तीव्र। हालांकि बारिश के समय पर्यटन स्थलों का भ्रमण और ट्रेकिंग करने के लिए नहीं है।

सर्दी

सर्दी यहाँ दिसंबर के महीने से शुरू होती है और फरवरी तक जारी रहती है। यहाँ तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। येलागिरी में सर्दियाँ शांत और सुखद रहता है और यहाँ आने का सबसे अच्छा समय है। साल के इस समय में दर्शनीय स्थलों की यात्रा और ट्रेकिंग करने का सबसे अच्छा समय है।