Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » यरकौड » मौसम

यरकौड मौसम

यद्यपि यरकौड एक हिल स्टेशन है, यहाँ तापमान बहुत अधिक नहीं होता। यहाँ पूरे वर्ष मौसम आनंददायक और खुशनुमा होता है। यरकौड में सामान्यत: अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहता है। यरकौड की यात्रा के लिए उत्तम समय अक्टूबर से जून के बीच का होता है तथा मानसून के दौरान यहाँ की यात्रा नहीं करनी चाहिए।

गर्मी

यरकौड में गर्मियों का मौसम खुशनुमा होता है जो सामान्यत: मार्च में प्रारंभ होता है तथा जून तक रहता है। गर्मियों के दौरान दिन का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस होता है। गर्मियों के दौरान यहाँ कम वर्षा होती है तथा नमी बढ़ जाती है। रातें सामान्यत: ठंडी होती हैं जब ठंडी हवाएं चलती हैं।

मानसून

यरकौड में मानसून का मौसम जुलाई में प्रारंभ होता है और सितंबर तक रहता है। मानसून के मौसम में यहाँ तेज़ हवाएं चलती हैं तथा भारी वर्षा होती है। यरकौड में औसत वर्षा लगभग 279 मिमी. होती है। इस दौरान तापमान कम हो जाता है तथा सामान्यत: 14 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। आद्रता के कारण गर्मी अधिक होती है।

सर्दी

ठंड का मौसम नवंबर में प्रारंभ होता है और फरवरी तक रहता है। ठंड का मौसम नम और ठंडा होता है। सामान्यत: जनवरी का महीना सबसे अधिक ठंडा होता है जब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जाता है तथा दिन के समय 25 डिग्री सेल्सियस रहता है।