Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » गंगटोक » आकर्षण » बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल मंदिर

बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल मंदिर, गंगटोक

63

बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल मंदिर जेलेप्‍ला दर्रे और नाथू ला दर्रे के बीच में स्थित है और एक लोकप्रिय तीर्थ केंद्र है, जहां हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। यह माना जाता है कि मंदिर में मनोकामनाएं पूर्ण करने की शक्तियां हैं  और मंदिर में आने वाले भक्त मंदिर में पानी की एक बोतल छोड़ देते हैं और वापसी के दौरान उसे ले लेते हैं। इस मंदिर के पीछे बहुत ही रोचक कथा है। कहा जाता है: यह मंदिर 23वें पंजाब रेजिमेंट के सिपाही, बाबा हरभजन सिंह की स्मृति में बनाया गया है, जो करीब 35 साल पहले डेंग ढुकला की ओर खच्‍चरों के एक झुंड को ले जाते वक्‍त यहां से लापता हो गये थे।

इस के बाद जब छान बीन हुई, तो तीन दिन बाद बाबा का शव मिला। यह कहा जाता है कि उनके शरीर को इसलिये खोजा जा सका, क्‍योंकि उन्होंने खुद लोगों को अपने शव की ओर पहुंचाया था, और एक बार बाबा के सहयोगियों ने उन्‍हें सपने में देखा और फिर उनकी स्‍मृति में मंदिर बनवाया। यह वो समय था, जब मंदिर अस्तित्व में आया। मंदिर में उनकी स्मृति में एक समाधि है और कहा जाता है कि वे मंदिर में आते हैं और हर रात चक्कर लगाते हैं। माना जाता है कि वे आज भी ड्यूटी पर हैं और भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों के जीवन की रक्षा करते  हैं।

और अधिक क्या,

हर साल 14 सितंबर को, वे अपनी वार्षिक छुट्टी पर जाते हैं और पंजाब में अपने पैतृक कपूरथला का दौरा करते हैं। जबकि उनके सभी निजी सामानों के साथ एक जीप निकटतम रेलवे स्टेशन के लिए रवाना  होती है, टिकट बुक होते हैं और एक बर्थ उनकी यात्रा के लिए आरक्षित होती है। दो सैनिक उनकी यात्रा पर उनके साथ होते हैं और रुपय की एक छोटी राशि भी हर महीने इस 'आत्मा सैनिक' की माँ के लिए भेजी जाती है!

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
28 Mar,Sat
Return On
29 Mar,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
28 Mar,Sat
Check Out
29 Mar,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
28 Mar,Sat
Return On
29 Mar,Sun