गौला नदी सात ताल झील से निकलती है और शाही, हल्द्वानी और काठगोदाम से होकर गुजरती है। 500 मीटर लंबी यह नदी उत्तरप्रदेश में रामगंगा नदी में मिल जाती है और आगे चलकर यह पवित्र गंगा में समा जाती है। जंगलों के लगातार घटने से इस क्षेत्र में वर्षा में कमी आई है, जिससे नदी में भी पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है। इस नदी पर बना गौला बांध पर्यटकों को पिकनिक मनाने के लिए खूब आकर्षित करता है।



Click it and Unblock the Notifications