कालिंजर का किला खजुराहो पर्यटन का एक बड़ा आकर्षण है। एक पहाड़ी का चोटी पर स्थित इस किले में अनेक स्मारकों और मूर्तियों का खजाना है। इन चीज़ों से इतिहास के विभिन्न पहलुओं का पता चलता है। चंदेलों द्वारा बनवाया गया यह किला चंदेल वंश के शासनकाल की भव्य वास्तुकला का उम्दा उदाहरण है।
इस किले के अंदर कई भवन और मंदिर हैं। इस विशाल किले में भव्य महल और छतरियाँ है जिनपर बारीक डिज़ाइन और नक्काशी की गई है। यह किला हिंदू भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। इस किले में नीलकंठ महादेव का एक अनोखा मंदिर है। इस किले के अंदर सुंदर पत्थरों से खोदे गए तालाब और शांत झीलें हैं। किले के अंदर भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान विष्णु और देवी शक्ति की दुर्लभ मूर्तियाँ मौजूद हैं।



Click it and Unblock the Notifications