Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» मुंबई

मुंबई – मुंबई की प्रकृति

84

मुंबई सपनों का शहर है जो अपने फैशन, आकर्षक जीवनशैली, बालीवुड और कुछ बहुत प्रसिद्द सिने कलाकारों के घर के लिये जाना जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो मुंबई का सपना विश्व में अमेरिका के सपने की तरह है। मुंबई शहर के विभिन्न रंग इसकी सर्वदेशीय भीड़, पूजा के विभिन्न स्थान और प्रकार और विभिन्न व्यंजनों में स्पष्ट रूप से ज़ाहिर होते हैं तथा आपके लिये अनेक चुनाव प्रस्तुत करते हैं।मुंबई देश के बाकी हिस्सों से सड़क, रेल,समुद्र और हवाके माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जब आप मुंबई शहर पहुँचते हैं तो आप देश के अन्य भागों की जीवन पद्धति और मुंबई की जीवन पद्धति में अंतर स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।  यहाँ की हवा में दोस्ती की एक अंतर्निहित भावना है और यहाँ आप व्यस्त रास्ते पर चलती हुई टैक्सियों और स्काय वॉक पर चलने वाले राहगीरों को अनुशासन के एक विचित्र प्रकार के शिकंजे में देखेंगे जिसके वे अभ्यस्त हो गए हैं।  मुंबई अब तक भारत का अद्वितीय पर्यटन स्थल है।

मुंबई का उदारवादी मिश्रण

मुंबई में सब कुछ मिलता है, शॉपिंग से लेकर खाना और दर्शनीय स्थलों से लेकर प्रसिद्द नाईटलाईफ़ संस्कृति।  इस शहर में ब्रांड खरीददारी के अलावा फैशन स्ट्रीट और बांद्रा में लिंकिंग रोड़ दो प्रमुख रोड़ साईड शॉपिंग स्थल हैं। गर्म दोपहर में समुद्र के किनारे जाईये, पिकनिक की योजना बनाईये और समुद्र किनारे के मुंबई कुछ प्रसिद्द व्यंजनों जैसे सैंडविच, कुल्फी और फालूदा, पानीपुरी और महाराष्ट्र के प्रसिद्द वडा पाव की विभिन्न शैलियों का आनंद उठाईये।

मुंबई में तीन प्रसिद्द बीच(समुद्र किनारे) हैं, जुहू बीच, चौपाटी और गोराई। प्रकृति प्रेमी पर्यटक जो ज़्यादा भीड़भाड़ पसंद नही करते उनके लिये गोराई बीच उपयुक्त स्थल है।अन्य पर्यटन स्थलों के विरुद्ध आप मुंबई को तभी अच्छे से देख सकते हैं यदि आपके पास कोई वाहन हो। तो जब तक आप इस शहर में हैं आपको एक टैक्सी या कार किराये पर ले लेनी चहिये। मुंबई की दोपहर बहुत गर्म होती है और वाहन आपकी मदद करता है।

आप दक्षिण मुंबई तथा मरीन ड्राईव रास्ते पर चलने वाली डबल डेकर बस का अनुभव ले सकते हैं। मरीन ड्राईव को क्वींस नेकलेस के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप कुछ साहसिक कार्य करना चाहते हैं तो मुंबई की लोकल ट्रेन में चढ़ने का प्रयत्न करें जो मुंबई में परिवहन का सबसे तीव्र प्रकार माना जाता है। पश्चिमी और केन्द्रीय लाइन की ट्रेनें क्रमश: चर्चगेट और वीटी स्टेशन से छूटती हैं और प्रस्थान एक दो मिनिट में ही होता है।

मॉल्स और मंदिर

पिछले दस दशकों में मुंबई में मॉल संस्कृति अधिक बढ़ी है और आज मुंबई में देश के कुछ प्रमुख मॉल हैं। हाल में ही इसमें एक और नाम पलाडियम जुड़ा है जो पवई में फोएनिक्स मिल में स्थित है जहाँ कई डिज़ाइनर ब्रांड जैसे गुच्ची, वर्साचे और बुर्बेर्री उपलब्ध हैं। पैलेडियम मॉल में कुछ प्रसिद्द रेस्टारेंट हैं जिसमें कैलीफोर्निया पिज़्ज़ा शामिल है जो उपलब्ध पिज़्ज़ा सुविधाओं से कुछ अलग है।

फैशन स्ट्रीट, मुंबई

धार्मिक लोगों के लिये मुंबई में देश के कई पवित्र स्थल हैं। इनमें से दो प्रमुख स्थल भगवान गणेश को समर्पित सिद्धिविनायक मंदिर और हाजी अली मस्ज़िद हैं जिनकी अपनी अलग कहानी है। इन दोनों की वास्तुकला लगभग एक जैसी है तथा ये जिस वास्तुकला को प्रदर्शित करते हैं उसकी वैयक्तिक सराहना ही की जा सकती है। हालांकि सावधान रहें, इन दोनों स्थानों पर बहुत ज़्यादा भीड़ होती है। अत: अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या पर्यटन मार्गदर्शक से पूछ लें कि सैर के लिये उत्तम समय कौन सा है। यदि आप बहुत ज़्यादा धार्मिक नियमों का पालन नही करते तो मंगलवार और गुरूवार को सिद्धिविनायक मंदिर नही जाना चाहिए।

शहर का जीवन, दिन के बाद(रात्रि जीवन)

मुंबई की नाईटलाईफ़ की चर्च देश भर में होती है और इसे विश्व में सबसे अधिक सुरक्षित माना जाता है। नाईट क्लब और लाउंज जैसे पॉलीएस्थेर्स, टोट्स, द एल्बो रूम और 21 डिग्री फैरेनहाइट कुछ विकल्प हैं जिनमें से आप चुन सकते हैं। मुंबई की नाईट लाईफ़ रात को एक से तीन बजे के बीच समाप्त होती है जो इलाके पर निर्भर करती है और इस बात पर भी की वह क्लब है या होटल। और पार्टी अभी भी खत्म नही होती। पार्टी के बाद कोलाबा के प्रसिद्द बड़े मियाँ के यहाँ जाईये और स्वादिष्ट रूमाली रोटी रोल्स का आनंद उठाईये।

ऐसा कहा जाता है कि बड़े मियाँ के यहाँ गए बिना मुंबई की रात पूरी नही होती। फोर सीज़न्स का आईस बार मुंबई का एक नया आकर्षण है जो 34 वीं मंजिल पर स्थित एक रूफ टॉप लांज है जहाँ से रात में मुंबई का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है।वे पर्यटक जो कार से भ्रमण नही करना चाहते उनके लिये मुंबई टूर की नियमित बसें जिन्हें मुंबई दर्शन बस कहा जाता है, उपलब्ध हैं जो गेटवे ऑफ इंडिया से प्रारंभ होती हैं और आपको सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को दिखाकर शाम को गेटवे पर छोड़ती हैं।

कुल मिलाकर मुंबई में सभी आयु समूह और जातियों के पर्यटकों के लिये विकल्प उपलब्ध हैं हालांकि कम समय होने पर भी तीव्र गति की प्रकृति वाले इस शहर में आप अच्छे से घूम सकते हैं। शहर के भीतर यात्रा करना सस्ता, पर्याप्त और सुविधाजनक है और व्यवहारिक रूप से हर स्थान पर मदद उपलब्ध है।

मुंबई इसलिए है प्रसिद्ध

मुंबई मौसम

घूमने का सही मौसम मुंबई

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें मुंबई

  • सड़क मार्ग
    मुंबई उत्तर से आगरा रोड़ द्वारा जुड़ा हुआ है जिसे एलबीएस मार्ग कहा जाता है जो आगरा की ओर जाता है तथा विभिन्न राज्यों से होकर गुज़रता है। ईस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेस हायवे उत्तर पूर्व में इंदौर को और उत्तर में अहमदाबाद को जोड़ते हैं। एक्सप्रेस वे से पुणे जाने के लिये मात्र डेढ़ घंटे का समय लगता है। गोवा से नेशनल हायवे 7 द्वारा भी इस शहर तक पहुँचा जा सकता है। यहाँ से मुंबई रास्ते द्वारा लगभग 9 घंटे में पहुँचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    परिवहन का सबसे पसंदीदा साधन रेल है। मुंबई में दो प्रमुख लाइन हैं जो गंतव्यों को उत्तर और पूर्व से जोड़ती हैं जिन्हें वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन कहा जाता है। सभी प्रमुख जंक्शन और टर्मिनस स्टेशन प्रतीक्षालयों और फ़ूड कोर्ट से सुसज्जित हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    आजकल मुंबई में घरेलू उड़ान संचालन सुबह 5 बजे शुरू होता है और आखिरी उड़ान रात को 2 बजे खत्म होती है। अत: लगभग पूरे समय उड़ान उपलब्ध रहती हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों हवाई अड्डे उन्नत यात्री प्रबंधन और विश्राम/ पारगमन लाउंज सुविधाओं से सुसज्जित हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Mar,Tue
Return On
20 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Mar,Tue
Check Out
20 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Mar,Tue
Return On
20 Mar,Wed