अगरतला देश के बाहरी किनारे पर स्थित है। अखौरा बॉर्डर भारत और बांग्लादेश को अलग करता है। दोनों देशों के बीच की गतिविधियां यहीं से होती हैं। पड़ोसी देश से बड़ी संख्या में पर्यटक आखौरा बॉर्डर से ही भारत आते हैं।
आजादी और भारत-पाकिस्तान विभाजन से पहले अगरतला और पूर्वी बंगाल के बीच नियमित ट्रेनें चलती थी। उस समय देश के इस हिस्से में बसे लोगों के लिए रेल सेवा ने जीवन रेखा का काम किया। आजादी से पहले त्रिपुरा वर्तमान के बांग्लादेश होते हुए आसानी से पहुंचा जा सकता था। आजादी के बाद त्रिपुरा पहुंचने के लिए आसाम होते हुए एक लंबा नेशनल हाइवे बनाया गया।
आज के समय में अखौरा बार्डर से अंतराराष्ट्रीय व्यापार होता है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था में उछाल आ रहा है। साथ ही यह बार्डर भारत और बांग्लादेश के बीच वैध प्रवेश का जरिया भी है। अगर आप बार्डर पर होने वाले नियमित परेड को देखना चाहते हैं, तो आप अखौरा बार्डर जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications