कॉलेज टीला अगरतला में शिक्षा का प्रमुख केन्द्र है। यहां का बीर बिक्रम कॉलेज सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस कॉलेज की स्थापना 1947 में की गई थी और इसका नाम त्रिपुरा के राजा महाराजा बीर बिक्रम माणिक्य बहादुर के नाम पर रखा गया है। 254 एकड़ में फैले इस कॉलेज में हर क्षेत्र से लोग पढ़ने आते हैं।
कभी यह कॉलेज पहले के पूर्वी पाकिस्तान और वर्तमान के बांग्लादेश से आने वाले छात्रों के लिए एक प्रमुख शिक्षण संस्थान था। कॉलेज के अलावा कॉलेज टिला में त्रिपुरा युनिवर्सिटी की कुछ बिल्डिंग, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और फुटबॉल स्टेडियम में हैं।
यहां इतने सारे बिल्डिंग होने के बावजूद भी कॉलेज टिला में हरियाली की कोई कमी नहीं है। घने हरे-भरे गार्डन व पार्क और प्राकृतिक झीलों के अलावा घूमने के लिए अच्छा खासा जगह यहां आपको मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications