काफी बड़े क्षेत्र में फैला नेहरू पार्क अपने प्रकार का एकमात्र पार्क है। शहर के उत्तर में स्थित नेहरू पार्क का प्रबंधन और संचालन राज्य सरकार के हाथों में है। नेहरू पार्क कई तरह के पौधों, झाड़ियों और फूलों से अटा पड़ा है। यह पार्क उन कुछ गिने-चुने जगहों में से है, जहां सामान्य पौधों और झाड़ियों के साथ-साथ आकर्षक फूलों को भी उगाया गया है।
राज्य सरकार ने इस पार्क का रख रखाव शानदार ढंग से किया है। यही कारण है कि आज यह शहर का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है। ऐसा नहीं है कि नेहरू पार्क में सिर्फ पौधे और फूल ही हैं। पार्क में मौजूद जलाशय और झरने इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं।
शहर की भागमभाग से दूर आप इस पार्क में आकर अपने दिन का अंत शांति के साथ कर सकते हैं। पार्क का माहौल आपको तरोताजा कर देगा।



Click it and Unblock the Notifications