त्रिपुरा अपने हस्तशिल्प और हैंडलूम उत्पादों के लिए भी जाना जाता है। यहां बांस से बने उत्पादों की पूरे देश में धूम रहती है। त्रिपुरा हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचएचडीसी) राज्य में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट से जुड़े उत्पादों का मुख्य गोदाम है। इसे पुबासा नाम से भी जाना जाता है।
हिंदू, बौद्ध और इस्लामिक संस्कृति का मिश्रण होने के कारण त्रिपुरा की बांस और बेंत की कारीगरी थोड़ी अलग है। टीएचएचडीसी के पास 200 से भी अधिक किस्म के हस्तशिल्प उत्पाद का संग्रह है। इसके लिए 10 हजार से ज्यादा कुशल कारीगर काम पर लगे रहते हैं।
ये सभी कारीगर इंटीरियर डेकोरेशन के विशेषज्ञ हैं और सीलिंग, पॉट कंटेनर, फलक, पैनल और पार्टिशन की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराते हैं। इन सभी की डिजाइन बेहद जटिल होती है और इसमें बांस और बेंत का प्रयोग शानदार तरीके से किया जाता है। अगर त्रिपुरा के आर्टवर्क को देखना हो तो पुरबासा जरूर जाएं।



Click it and Unblock the Notifications