अपनी हरियाली और विशाल भूभाग के लिए जाना जाने वाला सेपाहिजाला वन्य जीव अभ्यारण्य अगरतला सिटी सेंटर से 35 किमी दूर है। 18.5 वर्ग किमी में फैले इस अभ्यारण्य में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी और जानवर पाए जाते हैं। इस वन्य जीव अभ्यारण्य की स्थापना 1972 में की गई थी और समय के साथ-साथ यह एक पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय होता गया।
ऐसा माना जाता है कि यहां 150 से ज्यादा प्रजाति के पक्षी पाए जाते हैं, जिनमें से कई प्रवासी पक्षियां है। सेपाहिजाला वन्य जीव अभ्यारण्य में हिरण पार्क और कई झीलें भी हैं। यहां रहने वाले जीवों को अलग-अलग करने के लिए यह वन्य जीव अभ्यारण्य 5 सेक्शन में बटा हुआ है।
ये हैं- कार्निवोरस सेक्शन, प्राइमिट सेक्शन, अनगुलेट सेक्शन, रेप्टाइल सेक्शन और एवीएरी सेक्शन। इस वन्य जीव अभ्यारण्य में आभासारिका और अमृत सागर नाम से दो प्राकृतिक झील है, जिसमें बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। अभयारण्य के अंदर ही एक रेस्टहाउस भी है।



Click it and Unblock the Notifications