एचजीबी रोड पर स्थित त्रिपुरा स्टेट म्यूजियम की स्थापना 1970 में की गई थी। इस म्यूजियम में लगी प्रदर्शनियों में आप यहां के समृद्ध और गौरवशाली अतीत की झलक देख सकते हैं। यहां पत्थर पर उकेरी गई दुर्लभ चित्रों के अलावा मुद्राशास्त्रीय पुरालेख के प्रमाण उपलब्ध हैं, जो त्रिपुरा की समृद्ध अतीत को दर्शाते हैं।
यहां प्रदर्शित की गई ज्यादातर चीजें राज्य और आसपास के क्षत्रों से खुदाई के दौरान मिली थी। राज्य सरकार द्वारा संचालित इस म्यूजियम में पिलक और बंगाल कंथा इंब्रॉइडरी की बौद्ध मूर्तियों का भी बेहतरीन संकलन है। इसके अलावा म्यूजियम में पुराने समय के कई हस्तशिल्प उत्पादों को भी सुरक्षित रखा गया है।
म्यूजियम में प्रदर्शित की गई अलग-अलग वस्तुएं त्रिपुरा की सांस्कृतिक विविधता और विभिन्न धार्मिक आस्थाओं को भी दर्शाती हैं। यह म्यूजियम सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications