वेनुबन बुद्ध विहार एक बौद्ध मंदिर है, जो अगरतला सिटी सेंटर से 2 किमी दूर है। मंदिर में गौतम बुद्ध की एक प्रतिमा है, जो पूरी तरह से धातु से बनी हुई है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में यह मंदिर काफी चर्चित है। ऐसा माना जाता है कि इस प्रतिमा को बर्मा में बनाया गया था और फिर इसे इस मंदिर में लाया गया था।
वेनुबन बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनकी मृत्यु भी हुई थी। बुद्ध पूर्णिमा के दिन मंदिर को रंग बिरंगे होर्डिस से सजाया जाता है। इस उत्सव में भाग लेने के लिए शहर और दूसरे जगहों से बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं।
वेनुबन बुद्ध विहार को भारत का एक प्रमुख बुद्ध मंदिर माना जाता है और भगवान बुद्ध के अनुयाइयों के बीच यह काफी पूजनीय है। धार्मिक आस्था का एक महत्वपूर्ण केन्द्र होने के अलावा यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है।



Click it and Unblock the Notifications