यह गुफा, अंडरग्राउंड है जो कस्तुरीभाई लालभाई कैम्पस ऑफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी में बना हुआ है। यह रचनात्मक उद्यम, प्रसिद्ध वास्तुकार बी. वी दोशी और विश्व प्रसिद्ध चित्रकार एम. एफ. हुसैन की एक रचनात्मकता का मिश्रण है। यह गुफा सहज डिजायन और मॉर्डन आर्ट का मिला जुला स्वरूप है। इस गुफा की संरचना में बनी गुंबद, आंतरिक भाग में बनी है और भीतर से मोजेक टाइल्स से एकीकृत और कवर है। यह गुफा आर्ट गैलरी, रचनात्मकता का प्रसार करने के लिए सबसे अच्छी जगह है।



Click it and Unblock the Notifications