झूलता मीनारा, दो हिलती मीनारों का एक जोड़ा है, इनमें से एक सिदी बशीर मस्जिद के विपरीत सारंगपुर दरवाजा में स्थित है और दूसरी राज बीबी मस्जिद के विपरीत अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के अंदर स्थित है। इस जोड़ी वाली मीनारों की खास बात यह है कि जब एक मीनार हिलती है तो थोड़ी देर बाद दूसरी मीनार भी हिलती है।
सिदी बशीर मस्जिद की मीनार, तीन मंजिला है जिसमें बालकनी में काफी नक्काशी बनी हुई है और यह पत्थर की नक्काशी से डिजाइन की गई है। माना जाता है कि इसे सिदी बशीर के द्वारा बनवाया गया था, जो सुल्तान अहमद शाह का नौकर था।
इसके हिलने का मुख्य कारण आज तक नहीं पता चला और इसके पीछे इसकी बनावट का कोई गहरा रहस्य छुपा हुआ है, ब्रिटिशों ने इसका कुछ हिस्सा नष्ट कर दिया था जो आज तक सही नहीं किया जा सका। इन मीनारों पर पर्यटकों को चढ़ना मना है लेकिन फिर भी आज दिन तक यह जगह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।



Click it and Unblock the Notifications