संस्कार केन्द्र, अहमदाबाद का प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र है जिसे 1954 में विश्व प्रसिद्ध वास्तुकार, ला कार्बुजिए द्वारा बनाया गया था। टैगोर हॉल और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के पास, पड़ने वाली इस इमारत की आधुनिक वास्तुकला किसी चमत्कार से कम नहीं है।
वर्तमान में वास्तु शिल्पा नामक संस्था इस जगह की देख रेख करती है। संस्कार केंद्र आने वाले पर्यटक पुराने अवशेषों, मूर्तियों , तस्वीरों , चित्रों या शाब्दिक पैनलों की मदद से इस केंद्र से शहर के इतिहास को चित्रित करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भानु शाह द्वारा बनवाया पतंग का दुर्लभ संग्रह लिए एक पतंग संग्रहालय भी मौजूद है। उन्होंने अपने संग्रह को यहां दान कर इस संग्रहालय और यहां कि दुर्लभ चीजों को एक अलग पहचान दी है।



Click it and Unblock the Notifications