Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» चंपानेर

चंपानेर - एक शाही शहर

30

चंपानेर की स्थापना चावड़ा वंश के राजा वनराज चावड़ा ने की थी। उनके एक मंत्री का नाम चंपाराज था, जिसके नाम पर इस जगह का नामकरण हुआ। कुछ लोगों का मानना है कि चंपानेर नाम ‘चंपक’ फूल के कारण पड़ा है, क्योंकि इस क्षेत्र के पाए जाने वाले आग के चट्टानों में भी फूलों की तरह ही पीलापन देखने को मिलता है। चंपानेर के ठीक ऊपर बने पावागढ़ किले को खिची चौहान राजपूतों द्वारा बनवाया गया था।

बाद में इसपर महमूद बेगड़ा ने कब्जा कर लिया। महमूद बेगड़ा ने इसे अपनी राजधानी बनाया। उन्होंने इसका नाम महमूदाबाद रखा और इस शहर के पुननिर्माण और सजावट के लिए यहां 23 साल गुजारे। बाद में मुगलकाल के दौरान अहमदाबाद को राजधानी बनाया गया, जिससे चंपानेर का गौरव और महत्व खो गया

कई सालों तक तो यह जंगल का हिस्सा रहा। हालांकि बाद में जब अंग्रेजों ने सर्वे कराया तो चंपानेर का खोया गौरव फिर से वापस आ गया। शहर की उत्कृष्ट वास्तुशिल्पीय खूबसूरती को देखने के लिए बड़ी संख्या में यहां लोग आते हैं।

चंपानेर और आसपास के पर्यटन स्थल

चंपानेर में घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहां आप चंपानेर की मस्जिदें, सिकंदर शाह का कब्र, हलोल, सकर खान दरगाह, मकाई कोठार/नवलखा कोठार, किला, हेलीकल बावली, ईंट का मकबरा और पावागढ़ किला देख सकते हैं। इसके अलावा यहां के प्रचीन मंदिर, किले की दीवारें, जांबुघोड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य, केवड़ी ईको कैंपसाइट और धानपरी ईको कैंपसाइट भी काफी महत्वपूर्ण है।

पावागढ़ किला की दीवारों के कुछ हिस्सों का अस्तित्व आज भी है। चंपानेर वड़ोदरा से सिर्फ 45 किमी दूर है, जिससे बस और दूसरे वाहनों से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। 2004 में चंपानेर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

चंपानेर घूमने का सबसे अच्छा समय

ठंड का मौसम चंपानेर घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है।

कैसे पहुंचें

अगर आप चंपानेर जाने की योजना बना रहे हैं तो हवाई, रेल और सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं।

 

चंपानेर इसलिए है प्रसिद्ध

चंपानेर मौसम

घूमने का सही मौसम चंपानेर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें चंपानेर

  • सड़क मार्ग
    सड़क मार्ग से चंपानेर पहुंचना सबसे सरल होता है। अहमदाबाद और बड़ोदरा से चंपानेर के लिए गुजरात राज्य सरकार की बसें चलती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    चंपानेर रेलवे स्टेशन गोधरा-वड़ोदरा रेल लाइन पर पड़ता है। इस रेल लाइन पर ज्यादा ट्रेनें नहीं चलती हैं। सबसे नजदीकी बड़ा रेलवे स्टेशन वड़ोदरा में है, जो कि 53 किमी दूर है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    सबसे नजदीकी डॉमेस्टिक एयरपोर्ट वड़ोदरा में है, जो कि चंपानेर से 42 किमी दूर है। वहीं इंटरनेशनल एयरपोर्ट 125 किमी दूर अहमदाबाद में है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Apr,Sun
Return On
20 Apr,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Apr,Sun
Check Out
20 Apr,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Apr,Sun
Return On
20 Apr,Mon