विशाला एक मनोरंजक पार्क है जो पर्यटकों को एक प्रमाणिक गुजराती गांव के आकर्षण का अनुभव प्रदान करता है, यह अहमदाबाद शहर के अंदर ही बना हुआ है। इस नकली गांव में मिट्टी से बनी झोपड़ी है जिन्हे तरीके - तरीके से सजाया गया है और यहां कई मचान भी बनाएं गए है।
यहां की हवा में लोवान की खुशबु यानि चारकोल के जलने की महक आती है जिससे गांव का फील आता है। कई लोक कलाकार और नर्तक, यहां अपनी कला का प्रदर्शन करते है। कठपुतली शो का भी आयोजन यहां किया जाता है। यहां का शांत वातावरण मन को मोह लेता है।
इस गांव में गुजराती भोजन को पत्ते पर कायदे से परोस कर दिया जाता है। यहां आने के बाद आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप गुजरात के किसी गांव में आएं है।



Click it and Unblock the Notifications