अलीबाग के पास एक और आकर्षण है- अक्षी तट। अलीबाग से लगभग 5 कि.मी. दूर स्थित अक्षी तट, बहुत सुंदर है और इसकी रेत चाँदी जैसी सफेद है। यह तट विज्ञापनों और फि़ल्मों की शूटिंग के लिए प्रसिद्ध है। यह तट उन बच्चों के लिए भी बहुत अच्छा है जो तैरना जानते हैं। यहाँ खाने के बहुत सारे स्टाल हैं।
इस तट के किनारे घूमना बेहद रोमांटिक लगता है और अपने प्रियतम के साथ सूर्यास्त देखना उससे भी बेहतर विकल्प हो सकता है। छोटा सा गाँव 'अक्षी' भी देखने योग्य जगह है। यहाँ के मछुआरे बहुत विनम्र हैं। ज़्यादा भीड़ न होने के कारण आप इस छोटे से अद्भुत गाँव में घूमते हुए एक शांत शाम बिता सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications