इलाहाबाद किले में पतालपुरी मंदिर के पास स्थित अक्षय वट को अमर बरगद वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब एक ऋषि ने भगवान नारायण से ईश्वरीय शक्ति दिखाने के लिए कहा तो भगवान ने क्षण भर के लिए पूरे संसार को जलमग्न कर दिया और फिर इस पानी को गायब भी कर दिया। इस दौरान जब सारी चीजें पानी में समा गई थी, तब अक्षय वट का ऊपरी भाग दिखाई दे रहा था। इसी कारण बरगद के वृक्ष को अमर वृक्ष माना जाता है। आज इस किले का इस्तेमाल भारतीय सेना द्वारा किया जा रहा है। हालांकि लोग सेना से अनुमति लेकर मंदिर और वृक्ष का भ्रमण कर सकते हैं। कुंभ मेले के दौरान यह जगह सभी तीर्थयात्रियों के लिए खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications