अलेप्पी का अपना कोई हवाईअड्डा नहीं है। यहाँ के लिये निकटतम हवाईअड्डे त्रिवेन्द्रम अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (150 किमी) और कोची अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (50 किमी) हैं। इन हवाईअड्डों से टैक्सियाँ और बसें आसानी से उपलब्ध हैं। ये केरल के प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं जो देश-विदेश के यात्रियों को सुविधाये प्रदान करते हैं।