डोनियो पोलो मंदिर की शुरुआत 1989 में तालोम रुकबो के द्वारा की गई थी। वास्तव में यह सूर्य और चंन्द्रमा की पूजा करने का केन्द्र है। अरुणाचल प्रदेश के 400 केन्द्रों में से यह भी एक ऐसा केन्द्र है, जो प्रचीन धर्म डोनियो पोलोइज्म का प्रसार कर रहा है। इसमें एक तपस्या कक्ष और एक प्रार्थना कक्ष भी है।



Click it and Unblock the Notifications