सिटी महल जिसे विनय विलास महल भी कहा जाता है, अलवर शहर का एक भव्य महल है जो महाराजाओं की प्रतापी जीवन शैली की एक झलक प्रस्तुत करता है। इस भव्य स्मारक का निर्माण राजा बख्तावर ने ईसा पश्चात 1793 में करवाया था। इस महल का एक जीवंत इतिहास है। अनेक प्रसिद्द मुगल राजा जैसे बाबर, जहाँगीर और राजपूत राजा जैसे महाराजा प्रताप सिंह ने इस किले में समय बिताया है।
यह शानदार संरचना अपने केंद्रीय आँगन के लिए प्रसिद्द है जिसमें संगमरमर से बनाया हुआ कमल के आकार का टॉवर है। इस भव्य महल के दर्पण और दीवारों का काम तथा साथ ही साथ लघु चित्रों की शानदार श्रेणी दर्शकों के लिए दावत के समान है। महल के राजकोष में सोने और मखमल से अलंकृत सिंहासन और एक अमूल्य पीने का कप है जो एक अकेले पन्ने को काटकर बनाया गया है। अस्तबल बहुत बड़ा है और यहाँ चार हाथियों वाला दो मंजिली रथ है। इस महल में अब एक संग्रहालय है जहाँ शाही यादगार, ऐतिहासिक वस्तुएँ, कीमती टुकड़े और कुछ दुर्लभ पांडुलिपियाँ संरक्षित हैं।



Click it and Unblock the Notifications