थामीराबारानी नदी, अम्बासमुद्रम शहर के बाहरी इलाके में बहती है। यह नदी मूल रूप से पश्चिमी घाट से निकली है और तिरूनेवेली और तुतिकोरिन जिले से होकर बहती है। इस नदी का नाम तमिरान से लिया गया है जिसका अर्थ होता है - कॉपर। इस नदी में धात्विक गुण पाएं जाते है और कहा जाता है कि इस नदी के पानी में कई औषधीय गुण पाएं जाते है। इस नदी का पानी बहुत मीठा है। नदी में धात्विक गुण होने के कारण इसकी चमक बेहद अनोखी है।



Click it and Unblock the Notifications