इस्कॉन मंदिर को श्री श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर के नाम भी जाना जाता है। यह मंदिर अमृतसर के चौक मोनी बाजार में स्थित है। इस मंदिर की स्थापना 2011 में की गई थी और आज यह अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है। इस्कॉन को हरे कृष्ण आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है। यह एक लाभ निरपेक्ष धार्मिक संस्था है, जिसका उद्देश्य भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु के संकीर्तन आंदोलन को पूरे विश्व के हर गांव और शहर में उपलब्ध कराना है।



Click it and Unblock the Notifications