श्रीनगर हवाई अड्डा जिसे शेख उल् आलम हवाई अड्डा भी कहा जाता है अनंतनाग का निकटतम हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा गंतव्य से 62 किलोमीटर की दूरी पर है। यह हवाई अड्डा सभी प्रमुख शहरों जैसे जम्मू और नई दिल्ली से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। दिल्ली हवाई अड्डे से श्रीनगर के लिए नियमित उड़ाने उपलब्ध हैं। श्रीनगर से अनंतनाग जाने के लिए पर्यटक किराये की टैक्सी या केब का उपयोग कर सकते हैं।