Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » अनंतनाग » मौसम

अनंतनाग मौसम

अनंतनाग की सैर के लिए सबसे अच्छा समय मई से सितंबर के बीच का है। इन महीनों के दौरान तापमान सामान्य होता है। पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ हल्के ऊनी कपड़े ले जाएँ क्योंकि रात में तापमान गिर सकता है।   

गर्मी

(जून से अगस्त): गर्मियों का मौसम जून से प्रारंभ होता है और अगस्त के महीने तक रहता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस होता है। इस दौरान यहाँ की सुखद जलवायु इस स्थान को आकर्षण का केंद्र बनाती है।

मानसून

(सितंबर से नवंबर): ऑटम का मौसम सितंबर में प्रारंभ होता है और नवंबर तक रहता है। वे पर्यटक जो ऑटम के दौरान अनंतनाग की यात्रा करते हैं वे यहाँ की ठंडी और आनंददायक जलवायु का आनंद उठा सकते हैं। इस दौरान जो पर्यटक इस स्थान की यात्रा करते हैं उन्हें ठंड में पहने जाने वाले कपड़े ले जाने की सलाह दी जाती है क्योंकि रात के समय तापमान बहुत अधिक गिर जाता है।

सर्दी

(दिसंबर से फरवरी): यहाँ दिसंबर से फरवरी तक ठंड का मौसम होता है। इस दौरान यहाँ का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है। ठंड के दौरान अनंतनाग में भारी बर्फबारी होती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस होता है।