रेनॉक के पास स्थित लंपोखरी झील पहुंचने के लिए गंगटोक से तीन घंटे की ड्राइव करनी पड़ती है। अगर आप सुकून भरी रात बिताना चाहते हैं तो ट्रेकर्स हट या झील के पास उपलब्ध लॉज में रुक सकते हैं। आप चाहें तो पास में ही स्थित लिंगसे मठ और मंगखिम मंदिर भी घूम सकते हैं।
अरितार में एक छोटी ट्रेकिंग की जा सकती है। साथ ही यहां से आधे किमी दूर स्थित ब्रिटिश बंगले का भी भ्रमण किया जा सकता है।
समुद्र ताल से 4600 फिट की ऊंचाई पर स्थित लंपोखरी झील सिक्किम के पुराने प्राकृतिक झीलों में से एक है। हाल फिलहाल ही इस झील में बोटिंग की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। स्थानीय लोग इस झील को अरितार झील भी कहते है। दरअसल यह सिक्किम का एकमात्र ऐसा झील है जो पैडल बोटिंग की सुविधा प्रदान कराता है।



Click it and Unblock the Notifications