Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » अष्टविनायक » मौसम

अष्टविनायक मौसम

अष्टविनायक की यात्रा पर जाने के लिए शीत ऋतु का समय आदर्श समय है।

गर्मी

गर्मियों का मौसम मार्च से मई तक होता है। इस मौसम में तापमान औसतन 36 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस तक चदता है। इस समय इन सभी स्थानों की यात्रा करना थोडा व्यस्ततापूर्ण हो सकता है क्योंकि सूर्य कठोरता से आप पर असर कर सकता है। इसलिए आम तौर पर इस मौसम में यात्रा से परहेज किया जाता है।

मानसून

मानसून का मौसम जून से सितम्बर तक होता है। इस मौसम में यहाँ माध्यम से लेकर भारी वर्षा होती है जो गर्मी से राहत के रूप में आती है। इस स्थान में घूमने के लिए यह समय अच्छा है, हालांकि यदि आप अपने स्वयं के वाहन से इन आठ स्थानों की यात्रा कर रहें हैं तो वर्षा के कारण रास्ते गंदे और समस्याग्रस्त हो सकते हैं।

सर्दी

ठंड का मौसम दिसंबर से फरवरी के बीच होता है, यह वह समय है जब मौसम सबसे अच्छा होता है। साल में इस समय मौसम ठंडा होता है और तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम 10डिग्री सेल्सियस के बीच होता है।