Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» असम

असम पर्यटन - जंगल की एक झलक

असम राज्‍य, अपनी विविध संस्‍कृति और हरे - भरे जंगलों के कारण जाना जाता है। असम ही एक ऐसा राज्‍य है जो हर मायने में प्रकृति के बेहद करीब है। जो लोग वन्‍यजीव पर्यटन के चहेते है, वह असम की ओर जरूर रूख करें। यह उत्‍तरपूर्वी राज्‍य, उत्‍तर में भूटान और अरूणाचल प्रदेश से, पूर्व में नागौलैंड और मणिपुर से और दक्षिण में मिजोरम की सीमाओं से जुड़ा हुआ है।

असम में वन्‍यजीव पर्यटन

असम को अपने वन्‍यजीव पर्यटन के लिए जाना जाता है। राष्‍ट्रीय उद्यान और अन्‍य अभयारण्‍य, असम के प्रमुख पर्यटन स्‍थल है। यह सभी राष्‍ट्रीय उद्यान, कई प्रकार के दुर्लभ जीवों व अन्‍य प्रजातियों का घरौंदा है। यहां आकर कई प्रकार की साहसिक गतिविधियां भी की जा सकती है।

काजीरंगा वन्‍यजीव अभयारण्‍य, असम पर्यटन की विशेष पेशकश है। इसे यूनेस्‍को द्वारा विश्‍व विरासत स्‍थल के रूप में मान्‍यता प्राप्‍त है यहां कई प्रकार के दुर्लभ जीव और जन्‍तु जैसे - गोल्‍डन लंगूर, बंगाल फ्लोरिकॉन, पायम हॉग, व्‍हाइट - विंग्‍ड वुड डक आदि पाएं जाते है। यहां आकर कई प्रकार की चिडि़यों जैसे - प्रवासी पक्षी, शिकारियों, जल पक्षियों और गेम वर्ड्स को भी देखा जा सकता है।

काजीरंगा वन्‍यजीव अभयारण्‍य के अलावा, मानस राष्‍ट्रीय पार्क भी यहां का प्रमुख पार्क है जो कि यूनेस्‍को धरातल में अपनी जैव विविधता के कारण जगह बना चुका है। मानस, देश की पहली बाघ अभयारण्‍य परियोजना है और इसे भी अन्‍य वन्‍य प्रजातियों के लिए घर माना जाता है।

इसे अपनी सुंदरता के लिए भी जाना जाता है और यहां सभी वनस्‍पतियों को भली प्रकार रखा जाता है। असम के अन्‍य राष्‍ट्रीय उद्यानों में पोबीतोरा वन्‍यजीव अभयारण्‍य, ओरंग राष्‍ट्रीय उद्यान और नामेरी राष्‍ट्रीय उद्यान भी प्रमुख है।

असम पर्यटन के अन्‍य प्रमुख पहुलुओं का विस्‍तार

बेहतरीन वन्‍य जीवन के अलावा, असम पर्यटन , मंदिरों और स्‍मारकों के लिए भी जाना जाता है। विभिन्‍न जातियों और संस्‍कृति के लोग, देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से असम के लिए चले गए है, यही कारण है कि असम कई संस्‍कृतियों का नतीजा है। राज्‍य के महत्‍वपूर्ण धार्मिक केंद्रों में से कामाख्‍या मंदिर, उमानंदा मंदिर, नवग्रह मंदिर और सतरस प्रमुख है।

साहस और आप... दोनों का संगम

अगर आप रोमांच से प्‍यार करते है तो असम ऐसी जगह है जहां आप कभी बोर नहीं हो सकते है। असम पर्यटन, कई प्रकार की साहसिक गतिविधियां जैसे - रिवर क्रूज, रिवर राफ्टिंग, एंगलिंग, पर्वतारोहण, ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, पैरासैलिंग और हैंग ग्‍लाइडिंग आदि प्रदान करता है। यहां कई प्रकार के गोल्‍फ कोर्स भी स्थित है जहां आप अपने हुनर को परख सकते है और इस शाही खेल का लुत्‍फ उठा सकते है।

असम के त्‍यौहार और संस्‍कृति

असम, मेलों और त्‍यौहारों का राज्‍य है। असम के कई त्‍यौहार यहां की समृद्ध संस्‍कृति, मान्‍यताओं और उनकी परंपरागत जीवन शैली का प्रतिनिधित्‍व करते है। इस राज्‍य के कुछ प्रमुख त्‍यौहार - बिहु, रोंगकेर, बैसागु, जॉनबिल मेला और बैखो है।

असम में यातायात और वाहन की सुविधा

असम राज्‍य, देश के अन्‍य राज्‍यों और हिस्‍सों से एयर, ट्रेन और सड़क मार्ग द्वारा भली - भांति जुड़ा हुआ है। लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलाई अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा, गुवाहाटी में स्थित है। यह हवाई अड्डा, देश के महानगरों के अधिकांश हिस्‍सों से जुड़ा हुआ है। राज्‍य में सड़क और ट्रेन प्रणाली की दुरूस्‍त व्‍यवस्‍था है जो कि असम को पूरे देश से एक सुविधाजनक नेटवर्क से जोड़े रखती है।

असम स्थल

  • सिलचर 15
  • हाफलांग 5
  • गुवाहाटी 49
  • डिब्रूगढ़ 19
  • जोरहाट 35
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
09 Jun,Tue
Check Out
10 Jun,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
09 Jun,Tue
Return On
10 Jun,Wed